
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) ग्राम पंचायत बरायली के गांव शमेली में बुधवार को आग लगने से एक गौशाला जलकर राख हो गयी।गनीमत यह रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान रीता शर्मा ने बताया कि बुधवार को गांव शमेली के परमानंद की गौशाला में आग लगने की सूचना मिली,उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया,जबकि सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पटवारी हल्का के साथ मौके का मुआयना किया गया।पंचायत प्रधान ने बताया कि पटवारी हल्का द्वारा नुकसान का आकलन कर लिया है।फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नही लग पाया है।

