आंगनवाड़ी केन्द्र नेवड़ी ने मनाया पोषण पखवाड़ा।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) ग्राम पंचायत कश्लोग के आंगनवाड़ी केन्द्र नेवड़ी में पोषण पखवाड़ा मनाया गया।इस दौरान आशा कार्यकर्ता रजनी बंसल ने महिलाओं को खान पान तथा अनीमिया के बारे जानकारी दी।उन्होंने महिलाओं को बताया कि बच्चों को सुबह आंगनवाड़ी में आने से पूर्व अल्पाहार अवश्य लें और भोजन में पौष्टिकता का अवश्य ध्यान रखा जाए।इस मौके पर महिलाओं को पोष्टिकता व हस्त प्रक्षालन विधियों को चार्ट के माध्यम से व्यक्त किया।आशा कार्यकर्ता रजनी बंसल ने हस्त प्रक्षालन विधि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया व स्वयं हस्त प्रक्षालन करके इस विधि को सांझा किया।इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता रजनी बंसल,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुशीला देवी,आंगनवाड़ी सहायिका रमा देवी,वार्ड सदस्य शीला धीमान सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page