ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
अर्की,जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन द्वारा जिला स्तरीय स्कूल प्रबंधन समिति सम्मान एवं सहयोग के लिए आभार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग को ब्लॉक स्तर में प्रथम आने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया । उत्कृष्ट कार्यो के लिए एसएमसी को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

बता दें कि स्कूल एसएमसी ने सत्र 2021- 22 में उत्कृष्ट कार्य किया था । सम्मान मिलने पर पाठशाला के समस्त अध्यापकों, एसएमसी कार्यकारिणी और अभिभावकों में खुशी का माहौल है । सम्मान मिलने पर पाठशाला की प्रधानाचार्या ने खुशी व्यक्त करते हुए स्कूल एसएमसी व समस्त अध्यापकों के सहयोग का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है । इस अवसर पर पाठशाला के प्रधानाचार्या नीना ठाकुर, एसएमसी प्रधान मदन लाल, मुख्य सलाहकार नरेश शर्मा और पाठशाला के समस्त अध्यापक मौजूद रहे

