अर्की उपमंडल में अलग-अलग दिनों में बिजली रहेगी बंद, विद्युत विभाग ने जारी किया शटडाउन शेड्यूल

19 से 28 नवंबर तक निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी आपूर्ति।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। विद्युत उपमंडल अर्की के अंतर्गत 11 केवी और 33 केवी बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत तथा इनके आसपास पेड़ों की टहनियों और झाड़ियों की कटाई के लिए विद्युत विभाग ने शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। इसके चलते उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।


विद्युत उपमंडल अर्की के सहायक अभियंता नीरज कुमार कतना की ओर से जारी प्रेस सूचना के अनुसार 11 केवी डुमैहर फीडर के अंतर्गत 27 नवंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे डुमैहर सेक्शन के अंतर्गत आने वाले गांव पपलोटा, स्यारी, देवरा, जमना, कोट, सुन्नी और जघाना और विद्युत उपमंडल भूमति के बलेरा, जयनगर और भूमति सेक्शन तथा आसपास के गांव प्रभावित होंगे।


इसी प्रकार 11 केवी रेहुटा फीडर के अंतर्गत 19 और 23 नवंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे बनिया देवी, दिदू, मोहल, शेरपुर, बेहली, बपडोन, बांहवा तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

वहीं, 33 केवी अर्की फीडर के अंतर्गत 19, 23, 27 और 28 नवंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान अर्की, बातल, मंज्याट, मांजू, बथालंग, गलोग, शालाघाट, कोलका, घलोथ, घुमारी और दधोगी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।  विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित दिनों में यदि मरम्मत कार्य किसी कारणवश पूरा नहीं हो पाता है तो उसे अगले दिन जारी रखा जाएगा। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित शटडाउन के दौरान सहयोग करने की अपील की है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page