25 नवंबर को अर्की में जयराम ठाकुर करेंगे पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित, भाजपा ने शुरू की तैयारियां।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के 25 नवंबर 2026 को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरुवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अर्की में दाड़लाघाट, अर्की एवं जयनगर मंडलों की संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।


बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों, ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अर्की विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर पहली बैठक के माध्यम से तैयारियों की शुरुआत की गई। वहीं, आगामी दिनों में गांव-गांव में छोटी बैठकें आयोजित कर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी तथा उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।


बैठक की जानकारी देते हुए अर्की मण्डल के महामंत्री यशपाल कश्यप ने बताया कि इस बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 25 नवंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर कार्यक्रम के लिए लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
बैठक में भाजपा जिला सोलन अध्यक्ष रत्न सिंह पाल, पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता गोविंद राम शर्मा, अर्की मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज, जयनगर मंडल अध्यक्ष राजेश महाजन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र ठाकुर, ओपी गांधी, प्रदेश सह-संयोजक पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ सुरेंद्र ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा कंवर, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, यशपाल कश्यप, भीम शर्मा, बहादुर सिंह ठाकुर, राकेश गौतम, दिलीप पाल, रामचंद्र पाल, सुरेश जोशी, विजय सिंह ठाकुर, केसी पंवर, रमेश ठाकुर, प्रेम कंवर, राजेश पुरी, हरीश कुमार, श्यामा नंद शांडिल, नरेश ठाकुर, संतराम ठाकुर सहित राकेश गौतम, उर्मिल, मनप्रीत, पूनम ठाकुर, दया राम, जयनंद, संदीप गुप्ता, भूपेंद्र, देवेंद्र, सीता, छत्तर, नरेंद्र हांडा, दिनेश, जितेंद्र, हेमंत, हरजिंदर, विजय, भावना, तरुण, कुलदीप, भूपेंद्र सागर, अनूप, केशव, मस्त राम, बाल कृष्ण, जय किशन, अमित कुमार, नागेंद्र एवं चेतन सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page