ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- लक्ष्य इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन अर्की में दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में रंगोली निर्माण गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों के माध्यम से आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां तैयार कीं, जिससे पूरा महाविद्यालय परिसर उत्सव के रंगों से सराबोर नजर आया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर भी मिला। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. पी.एल. गुप्ता एवं डॉ. कुसुम गुप्ता सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह एवं सहभागिता की सराहना करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के वातावरण में हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को प्रेम, एकता, सकारात्मकता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।


