ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की होनहार स्वयंसेविका कु. हर्षिता भगत ने राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

उनकी प्रतिभा, मेहनत और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उनका चयन आगामी प्री-आरडी (पूर्व गणतंत्र दिवस परेड) शिविर के लिए हुआ है। उनका चयन उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। इस उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपने विद्यालय, बल्कि जिला सोलन का भी मान बढ़ाया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम रतन बंगा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू एवं सुरेंद्र कुमार ने हर्षिता भगत को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि हर्षिता आगामी प्री-आरडी शिविर में भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिला सोलन का नाम रोशन करेंगी।


