अर्की के बसियाणा निवासी आदित्य सेन को मुख्यमंत्री ने हिम रत्न-2026 पुरस्कार से किया सम्मानित।

राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर मिला सम्मान, 70 हजार रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी व हिमाचली पारंपरिक वस्तुएं भी की भेंट ।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत चाखड़ के गांव बसियाणा निवासी आदित्य सेन ने राष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल में रजत पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें 31 अक्तूबर को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय हिम रत्न-2026 समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के हाथों सम्मानित किया गया।

आदित्य ने बताया कि समारोह के दौरान उन्हें 70 हजार रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त उन्हें एक ट्रॉफी, ब्लेजर, हिमाचली पहाड़ी टोपी और कुल्लू की शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

हिमाचल प्रदेश सरकार के युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 419 खिलाड़ियों को हिम रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया तथा कुल 17.85 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि के चेक वितरित किए। इनमें 368 राष्ट्रीय और 51 अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल रहे। आदित्य सेन ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान प्राप्त करना उनके जीवन का सबसे यादगार पल रहा। उन्होंने इसे अपनी खेल यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए खुशी जाहिर की। उनकी इस सफलता से परिवार सहित गांव और पूरे अर्की क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page