मानव कल्याण समिति 1 नवंबर को शिवनगर में लगाएगी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर।

स्त्री रोग, हड्डी रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे जांच, मौके पर मिलेंगी दवाएं और चश्मे।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। मानव कल्याण समिति की ओर से रविवार, 1 नवंबर को ग्राम पंचायत दावटी के शिवनगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, शल्यक्रिया विशेषज्ञ, औषधि विशेषज्ञ और अस्थि रोग विशेषज्ञ सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे और रोगियों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे।

शिविर के दौरान नेत्र जांच, ईसीजी और रक्त जांच की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही मुफ्त दवाएं और चश्मे वितरित किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि मानव कल्याण समिति अपने संसाधनों से प्रत्येक वर्ष अर्की क्षेत्र में दो स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करती है। शिवनगर में आयोजित होने वाला यह शिविर समिति का 20वां स्वास्थ्य शिविर होगा।
समिति के संस्थापक डॉ. संत लाल शर्मा ने बताया कि शिविर के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जिन लोगों को शुगर की जांच करवानी है, वे खाली पेट शिविर में पहुंचें, ताकि उनकी जांच की जा सके।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page