चायल में अर्की स्कूल के अंडर-19 बॉयज का जलवा, तीन विधाओं में प्रथम, तीन में द्वितीय व डिक्लेमेशन में तृतीय स्थान; दिव्यांश शर्मा बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। पीएम श्री एससीवीटी सीबीएसई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की के अंडर-19 बॉयज विद्यार्थियों ने चायल में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की टीम ने एकांकी, वाद्य वादन एवं समूहगान में प्रथम स्थान हासिल किया।


इसके अलावा विद्यालय के विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, श्लोक उच्चारण एवं संस्कृत गीतिका में द्वितीय, जबकि डिक्लेमेशन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थी दिव्यांश शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी अपने नाम किया।
विद्यालय पहुंचने पर उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य हेम राज गौड़ ने सभी प्रतिभागियों को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के मार्गदर्शक दुष्यंत शर्मा एवं भारत भूषण के प्रयासों की भी सराहना की और भविष्य में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page