चार महीने बाद बदला पंचायत चुनाव का परिणाम, 36 वोट से हारी भारती ठाकुर अब 44 वोट से विजयी

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। चंबा जिले के सलूणी विकासखंड की ठाकरी मट्टी पंचायत में चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा फेरबदल सामने आया है। चुनाव के करीब चार महीने बाद हुई पुनर्मतगणना में पहले रनरअप रही भारती ठाकुर को पंचायत प्रधान पद का विजेता घोषित किया गया है।


जानकारी के अनुसार, चुनाव के दौरान संतोष कुमारी को विजेता घोषित किया गया था, जबकि भारती ठाकुर दूसरे स्थान पर रही थीं। चुनाव परिणाम को लेकर भारती ठाकुर की ओर से पुनर्मतगणना की मांग की गई थी। इसके बाद एसडीएम सलूणी के निर्देश पर दोबारा मतगणना करवाई गई।
बीडीओ सलूणी कंवर सिंह ने बताया कि एसडीएम की मौजूदगी में पुनर्मतगणना के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। इसमें सीडीपीओ, एसईपीओ और जेई को शामिल किया गया।
पुनर्मतगणना के बाद भारती ठाकुर को 601 वोट, जबकि संतोष कुमारी को 557 वोट प्राप्त हुए। इस तरह भारती ठाकुर ने 44 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। पुनर्मतगणना के आधार पर भारती ठाकुर को ठाकरी मट्टी पंचायत का प्रधान विजेता घोषित किया गया है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page