जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में बथालंग स्कूल का जलवा, 8 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रों की प्रतियोगिता कुनिहार में जबकि छात्राओं की प्रतियोगिता बरोटीवाला में आयोजित हुई, जिसमें बथालंग विद्यालय के खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग, फुटबॉल और जूडो सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में कुल 12 पदक हासिल किए, जबकि 8 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बॉक्सिंग में बथालंग स्कूल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर रनर-अप का स्थान हासिल किया।
बॉक्सिंग में विद्यालय के छात्र गिरीश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट बॉक्सर का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने रिंग में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने डीपीई अमित शर्मा और पीईटी कामेश्वर ठाकुर के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत कर यह उपलब्धि हासिल की।
प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। विद्यालय परिवार की ओर से खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और खेल मार्गदर्शकों को बधाई दी गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक वर्ग ने खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में उनके अभिभावकों के सहयोग तथा डीपीई अमित शर्मा और पीईटी कामेश्वर ठाकुर के मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विद्यालय परिवार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे आगामी प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page