ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- विद्युत उपमंडल अर्की के अंतर्गत आने वाले शालाघाट, घुमारी, कड़याह, क्याराटु तथा आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग की ओर से जारी प्रेस सूचना के अनुसार 25 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत लाइनों के आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत उपमंडल अर्की के सहायक अभियंता ई. नीरज कतना ने यह जानकारी देते हुए क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि लाइनों के मरम्मत कार्य के कारण निर्धारित अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया है।


