15 सितंबर को अर्की क्षेत्र के इन इलाकों में दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  विद्युत उपमंडल अर्की के अंतर्गत 33 केवी सब-स्टेशन अर्की में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 15 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसकी जानकारी सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल अर्की, नीरज कतना ने दी है।

निर्धारित शटडाउन के दौरान अर्की, बातल, मन्जयाट, मांझू, खनलग, बथालंग, शालाघाट, दधोगी, गलोग, सुझाईला, कोलका तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से प्रभावित रहेगी।

यह शटडाउन 33 केवी सब-स्टेशन अर्की में आवश्यक मरम्मत कार्य को पूरा करने के लिए लिया जा रहा है।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान सहयोग बनाए रखें।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page