लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की में मनाया हिंदी दिवसभाषण व कविता प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध विरासत तथा दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग को लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में नवांशी ने प्रथम, नमिता ने द्वितीय तथा गार्विका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कविता प्रतियोगिता में आयुषी प्रथम, जागृति द्वितीय तथा भव्या एवं उनकी साथी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के प्रति अपने विचार और भावनाएं प्रस्तुत कीं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास देखने को मिला।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और विरासत की पहचान भी है। प्रतियोगिताओं के आयोजन में शिक्षिकाओं सुनीता और ममता का विशेष योगदान रहा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page