ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्त कल्याण संघ अर्की की बैठक बाघल कैफे में संघ के प्रधान हेमेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा कई प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक की जानकारी देते हुए संघ के प्रधान हेमेन्द्र गुप्ता ने बताया कि संघ ने निर्णय लिया है कि संघ की सदस्यता ग्रहण करने वाले तथा वर्ष में कम से कम नौ बैठकों में उपस्थित रहने वाले सदस्यों के घर में किसी अनहोनी की स्थिति में 5 हजार रुपये एक्स-ग्रेशिया (अनुग्रह राशि) के रूप में प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक में सरकार से वर्ष 2016 से 2022 तक के लंबित एरियर का एकमुश्त भुगतान करने की मांग भी की गई। संघ ने सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित देनदारियों का शीघ्र भुगतान करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर रमेश शर्मा, राजेंद्र पाल, सुशील गांधी, प्रकाश चंद, गोपाल वर्मा, रामचंद शर्मा सहित संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।



