दाड़लाघाट के कार्तिक शर्मा ने क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में लहराया परचम, उत्तर क्षेत्र में प्रथम व राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज- सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट की सातवीं कक्षा के मेधावी छात्र कार्तिक शर्मा ने अखिल भारतीय क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर क्षेत्र (नॉर्थ जोन) में प्रथम स्थान हासिल किया है। राष्ट्रीय स्तर पर भी कार्तिक ने चौथा स्थान प्राप्त कर दाड़लाघाट, अर्की सहित पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।


कार्तिक शर्मा दाड़लाघाट निवासी नीमचंद शर्मा के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, परिजनों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने कार्तिक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गीता राम ने बताया कि कार्तिक पढ़ाई के साथ-साथ शैक्षणिक एवं क्रीड़ा गतिविधियों में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्तिक की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।


कार्तिक के पिता नीमचंद शर्मा ने सफलता का श्रेय बेटे की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि कार्तिक ने लगन और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।
कार्तिक की उपलब्धि पर क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष सुरेंद्र, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. हरि सिंह, प्रांत मंत्री डॉ. मनोहर लाल, जिलाध्यक्ष देशराज ठाकुर, जिला मंत्री मनोज चौहान, क्रीड़ा भारती अर्की के अध्यक्ष अजय ठाकुर व मंत्री आसिफ चौधरी ने कार्तिक, उनके परिजनों और विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page