अर्की में बाल अधिकार संरक्षण और यूडाइस पर कार्यशाला आयोजित।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  पीएम-श्री, एससीवीटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डाइट सोलन से विशेषज्ञ बविता ठाकुर ने बाल अधिकार संरक्षण विषय पर प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी।

वहीं डाइट सोलन से आए विशेषज्ञ गोविंद ठाकुर ने यूडाइस के संबंध में जानकारी प्रदान की।
कार्यशाला का आयोजन अर्की और धुंदन शिक्षा खंडों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें दोनों शिक्षा खंडों के पाठशाला प्रमुख, प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक तथा मिडिल स्कूल प्रभारी सहित कुल 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में सोलन माध्यमिक शिक्षा के उपनिदेशक राजकुमार गौतम, अर्की खंड के प्रधानाचार्य एवं खंड परियोजना अधिकारी हेमराज गौड़ तथा धुंदन खंड के खंड परियोजना अधिकारी राम रत्न बंगा भी उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान बाल अधिकारों के संरक्षण तथा विद्यालयों से संबंधित आंकड़ों और यूडाइस प्रणाली के महत्व पर प्रतिभागियों को आवश्यक जानकारी दी गई।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page