शमशेर पाल बने अर्की फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान,सुखदेव चांदला को उप प्रधान व राकेश कुमार को बनाया गया सचिव

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज- अर्की फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन की विशेष बैठक रविवार को
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस अर्की में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ फोटोग्राफर देवेन्द्र पाठक ने की।

बैठक में अर्की विधानसभा क्षेत्र के करीब 30 फोटोग्राफरों ने भाग लिया। इस दौरान अर्की फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से शमशेर पाल को प्रधान,सुखदेव चान्दला उप प्रधान,राकेश कुमार सचिव,मदन वर्मा सह सचिव व राम सिंह चौधरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा वेद प्रकाश,भूपेंद्र,भगत राम बंसल व प्रकाश चंद (लक्की) को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

नवनियुक्त प्रधान शमशेर पाल ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होने कहा कि वह फोटोग्राफर भाइयों के हितों की रक्षा,समस्याओं, फोटोग्राफी की नई तकनीकों की जानकारी व प्रशिक्षण पर बल देंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर तीन माह बाद एसोसिएशन की बैठक आयोजित की जाएगी,जिसमें सभी सदस्यों की समस्याओं पर चर्चा व सुझाव लिए जायेगे।

इसके अलावा बैठक में हर सदस्य से प्रतिमाह शुल्क लेने पर भी सहमति बनी, ताकि भविष्य में इस एकत्रित राशि से एसोसिएशन व अन्य सामाजिक कार्यो पर खर्च किया जा सके। इस बैठक में नन्दलाल,हेमचन्द भार्गव,पवन ठाकुर,देवेंद्र शर्मा,रोहित,वीरेंद्र,हीरालाल, राजेश ठाकुर,लक्की गौतम, लविश,सुरेश,मुनीश कुमार,ताराचंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page