ग्राम पंचायत दानोघाट में महिला ग्राम सभा का आयोजन

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज- अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत दानोघाट में महिला ग्राम सभा का सफल आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता दानोघाट वार्ड की वार्ड सदस्य मालती देवी ने की।


इस अवसर पर ग्राम प्रधान दुनी चंद शर्मा, उपप्रधान श्याम लाल तथा वार्ड सदस्य चमन लाल और कौशल्या देवी उपस्थित रहे। बैठक में महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा पंचायत के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

पंचायत सचिव दिला राम ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याण एवं विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं के लिए पात्रता, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक किया।

महिला ग्राम सभा के दौरान महिलाओं ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव भी रखे। पंचायत प्रतिनिधियों ने महिलाओं द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। बैठक में पंचायत के विकास कार्यों में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page