लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल मंज्याट में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल, मंज्याट में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए सुंदर एवं आकर्षक राखियां तैयार कीं। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और सम्मान का संदेश दिया।


कार्यक्रम में विद्यालय के हेड बॉय एवं हेड गर्ल ने नल तथा पेड़ को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। उन्होंने “जल बचाएं, पेड़ बचाएं और पर्यावरण की रक्षा करें” का संदेश देते हुए विद्यार्थियों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।


विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. कुसुम गुप्ता एवं चेयरमैन डॉ. प्रेम लाल गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को त्योहारों के माध्यम से प्रेम, भाईचारे, प्रकृति संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में रचनात्मकता, संस्कार एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दिया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर रक्षाबंधन के उल्लास से सराबोर रहा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page