बातल के प्रणय अंगिरस ने कुराश चैंपियनशिप में जीता रजत, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज। उपमंडल अर्की के अंतर्गत बातल गांव के 10 वर्षीय होनहार खिलाड़ी प्रणय अंगिरस, सुपुत्र भारत भूषण अंगिरस ने मनाली में आयोजित हिमाचल प्रदेश स्टेट कुराश चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है


मनाली में आयोजित राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों से करीब 650 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रणय ने अपनी खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन के दम पर रजत पदक अपने नाम किया।


प्रणय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की कुराश प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम में हुआ है। अब वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। महज 10 वर्ष की आयु में हासिल की गई यह उपलब्धि उनकी मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है।


प्रणय की सफलता पर उनके दादा चमन लाल अंगिरस, पिता भारत भूषण अंगिरस सहित परिवारजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रणय को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर बातल, जिला सोलन और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page