एनपीएस धुंदन में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। उपमंडल अर्की के नेशनल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में ब्रह्मकुमारीज के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें स्वस्थ, जिम्मेदार और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।


इस अवसर पर ब्रह्मकुमारीज के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मजबूत आत्मबल, सकारात्मक सोच और सही संगति के माध्यम से युवा नशे जैसी बुराइयों से स्वयं को दूर रख सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशीले पदार्थों से दूर रहने के साथ समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य ने जागरूकता अभियान के लिए ब्रह्मकुमारीज की टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक करने वाले ऐसे कार्यक्रम उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page