ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत जमरोटी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देश के स्वतंत्रता संग्राम तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले वीरों को याद किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडेंट होमगार्ड एवं आर्मी की मैकेनाइज्ड रेजिमेंट से सेवानिवृत्त जीतराम कौशल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान रमा बंसल ने की। इस अवसर पर उपप्रधान ईश्वरदत्त शर्मा, बीडीसी सदस्य कमलेश शर्मा, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत भूमती योगेश गौतम,सभी वार्ड सदस्य, पूर्व सैनिक तथा पंचायत के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पंचायत की शान रहे स्वर्गीय ज्ञानचंद शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर लच्छी राम, ओम प्रकाश, धनीराम गौतम, नरोत्तम बंसल, नेकी राम, कर्मचंद कौशल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया।

समारोह के दौरान पंचायत क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल रहा। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


