ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत चमाकड़ी में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान नरेंद्र हांडा ने की। इस अवसर पर पंचायत परिसर में तिरंगा ध्वज फहराकर आजादी के पर्व का जश्न मनाया गया।

समारोह में भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके पूर्व सैनिकों ने विशेष रूप से शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। पंचायत क्षेत्र की जनता ने भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लिया और देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया।

इस अवसर पर पंचायत की ओर से पूर्व सैनिकों बलदेव भारद्वाज, पूर्ण मिश्रा तथा पदम जी को सम्मानित किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने पूर्व सैनिकों के देश के प्रति योगदान और सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।


समारोह के दौरान ग्रामीणों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरा पंचायत परिसर देशभक्ति के माहौल से सराबोर रहा और कार्यक्रम उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

