ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- विद्युत उपमंडल अर्की के अंतर्गत 33 केवी सब स्टेशन अर्की तथा 11 केवी विद्युत लाइनों पर आवश्यक मुरम्मत कार्य एवं लाइनों के निकट पेड़ों की टहनियों और झाड़ियों की कटाई के चलते 10 से 13 अगस्त तक उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल अर्की अनीश गुप्ता ने जारी प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 11 केवी बातल फीडर के अंतर्गत बातल, मांजू, जाबली, मंज्याट तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
11 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 33 केवी सब स्टेशन अर्की के अंतर्गत अर्की, शालाघाट, गलोग, कोलका, दानोघाट, बथालंग तथा आसपास के क्षेत्रों के साथ एनसीपीसी वाटर स्कीम सरली की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

12 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 11 केवी शालाघाट फीडर के अंतर्गत शालाघाट, कोटली, घुमारी, सुझाईला, दानोघाट, कोलका, घलोथ एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इसी प्रकार 13 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 11 केवी गलोग फीडर के अंतर्गत जलाना, बथालंग, चंईयां, बंगोरा, जावड़ा तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से आवश्यक सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।



