दानोघाट पंचायत प्रधान दुनीचंद शर्मा की मौजूदगी में साझा आड़ा में महिला मंडल का गठन, संतोष शर्मा बनीं प्रधान

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत दानोघाट के वार्ड साझा आड़ा में महिला मंडल के गठन के लिए एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दानोघाट के प्रधान दुनीचंद शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जबकि उपप्रधान श्याम लाल ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।


बैठक में सर्वसम्मति से संतोष शर्मा को महिला मंडल का प्रधान नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रधान दुनीचंद शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए महिला मंडल की भूमिका को सामाजिक विकास और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने महिलाओं से विभिन्न सामाजिक, स्वच्छता एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में तरुण कुमार और भूपेंद्र शर्मा सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने नवगठित महिला मंडल को शुभकामनाएं देते हुए उसके सफल कार्यकाल की कामना की।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page