माँ भगवती संकीर्तन मंडली ने निभाया सामाजिक दायित्व, अर्की गौशाला को भेंट की एक गाड़ी तूड़ी

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की की माँ भगवती संकीर्तन मंडली ने अध्यक्ष बाला शर्मा के नेतृत्व में अर्की गौशाला को एक गाड़ी तूड़ी भेंट की। इस अवसर पर मंडली की सदस्यों ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा सभी लोगों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार इस कार्य में सहयोग देना चाहिए।


अर्की गौशाला प्रबंधन समिति ने मंडली एवं अध्यक्ष बाला शर्मा सहित सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि सामाजिक सहयोग से गौशाला के संचालन में सहायता मिलती है तथा गौवंश के लिए चारे की व्यवस्था करने में सहयोग प्राप्त होता है। उन्होंने अन्य दानी सज्जनों और सामाजिक संगठनों से भी गौसेवा के लिए आगे आने की अपील की।
इस दौरान हिंदू जागृति मंच अर्की के सदस्य विजय भारद्वाज, धर्मेंद्र ठाकुर तथा समाजसेवी अमरीश कश्यप भी उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page