पलोग के विशाल शर्मा ने आचार्य परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल किए, बने केंद्रीय प्रचारक

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत पलोग (मांजू) के पलोग गांव निवासी नरेंद्र शर्मा के सुपुत्र विशाल शर्मा ने आचार्य, वाराणसी से 94 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र, जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि पर संत निरंकारी मिशन की शाखा अर्की के मुखी गरीब दास ने विशाल शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।


विशाल शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय सर्वप्रथम संत निरंकारी मिशन की सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा को दिया। उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुओं, परिजनों तथा शुभचिंतकों का भी आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन द्वारा विशाल शर्मा को केंद्रीय प्रचारक की सेवा भी सौंपी गई। इसके तहत वे दिल्ली में आयोजित विभिन्न निरंकारी सत्संगों में सतगुरु के संदेश का प्रचार-प्रसार करेंगे।


विशाल शर्मा ने कहा कि निरंकारी मिशन की विचारधारा और ब्रह्मज्ञान ने उन्हें जीवन में आध्यात्मिक शांति तथा मानवता की भावना को अपनाने की प्रेरणा दी है। उन्होंने सभी से मानवता, प्रेम और ईश्वर की सही पहचान के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page