रामशहर थोक गोदाम के मजदूरी कार्य हेतु 10 जुलाई तक ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन श्रवण कुमार हिमालयन ने कहा कि जिला सोलन के थोक गोदाम राम शहर में आवश्यक वस्तुओं के मजदूरी कार्य के लिए वर्ष 2026-28 के लिए मजदूरी दरें निर्धारित करने के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की जा रही है।

प्रतीकात्मक छायाचित्र


उन्होंने कहा कि यह निविदाएं 10 जुलाई 2026 प्रातः 11ः00 बजे तक आमंत्रित की जाएगी तथा उसी दिन दोपहर 2ः00 बजे उपायुक्त सोलन अथवा उनके प्रतिनिधि के सम्मुख खोली जाएगी।
श्रवण कुमार हिमालयन ने कहा कि इच्छुक निविदादाता ईटैंडरडॉटएचपी वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिसकी शर्तें वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। मजदूरी कार्य की निविदा भरने के लिए प्रति आवेदन 100 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय दूरभाष नंबर 01792-224114 पर सम्पर्क कर सकते है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page