ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- राजकीय प्राथमिक पाठशाला धैणा में सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। इस दौरान आयोजित बैठक में अभिभावकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से हेमलता को समिति की अध्यक्षा चुना गया, जबकि वार्ड सदस्य हेमलता को उपाध्यक्षा एवं पदेन सदस्य बनाया गया। विद्यालय प्रभारी हरीश कुमार को समिति का सचिव मनोनीत किया गया।

समिति के अन्य सदस्यों में सीमा देवी, कमलेश, पुष्पा, लता देवी, सुनीता देवी तथा पूनम देवी को शामिल किया गया। बैठक के दौरान विद्यालय भवन निर्माण समिति तथा शैक्षणिक समिति का भी गठन किया गया।

विद्यालय प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने तथा आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने अभिभावकों से भविष्य में भी विद्यालय के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।




