निर्जला एकादशी पर विकास समिति भूमति ने लगाई ठंडे पानी की छबील, राहगीरों को मिली राहत

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़-  निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर विकास समिति भूमति द्वारा श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के लिए ठंडे पानी की छबील लगाई गई। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य का उद्देश्य लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।


छबील के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भूमति के नवनिर्वाचित उपप्रधान विनय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विकास समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक और धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, सहयोग और मानव सेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि समाजहित में किए जाने वाले ऐसे कार्य दूसरों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते हैं।


विकास समिति के सदस्यों ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर जल सेवा का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी भावना के साथ समिति द्वारा हर वर्ष जनसेवा के ऐसे कार्य करने का प्रयास किया जाता है।


कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने छबील का लाभ उठाया। अंत में समिति के सदस्यों ने सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित और जनकल्याण से जुड़े ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page