बसंतपुर में स्कूल प्रबंधन समिति का गठन, महेंद्र कुमार बने अध्यक्ष

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़-  उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसंतपुर में मंगलवार को वर्ष 2026-28 के लिए स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से महेंद्र कुमार को अध्यक्ष तथा कमलेश कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया।


बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राम रत्न बंगा ने की। इस अवसर पर विद्यालय भवन समिति एवं शैक्षणिक समिति का भी गठन किया गया, जिससे विद्यालय के आधारभूत ढांचे और शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
प्रधानाचार्य राम रत्न बंगा ने नवगठित समिति के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अभिभावकों और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में स्कूल प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि समिति विद्यालय के सर्वांगीण विकास और विद्यार्थियों के हित में सक्रिय योगदान देगी।
समिति गठन की प्रक्रिया वरिष्ठ प्रवक्ता लेख राम पंवार, प्रवक्ता पुष्पलता तथा टीजीटी संस्कृत राकेश की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया तथा नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page