अर्की महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट दिशा ठाकुर इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की की वरिष्ठ एनसीसी कैडेट दिशा ठाकुर का चयन चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित इंटर ग्रुप शूटिंग चयन प्रतियोगिता (आईजीएसएससी) के लिए हुआ है। दिशा ठाकुर शिमला ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेंगी।


दिशा ठाकुर ने बटालियन स्तर से लेकर ग्रुप स्तर तक आयोजित विभिन्न फायरिंग प्रतियोगिताओं एवं चयन शिविरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी चयन चरण सफलतापूर्वक पार किए। उनकी प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण तथा निशानेबाजी कौशल के आधार पर उन्हें शिमला ग्रुप टीम में स्थान मिला है।


महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता शर्मा ने इस उपलब्धि पर दिशा ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।


एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अरुण ठाकुर ने कहा कि दिशा ठाकुर ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्हें विश्वास है कि वह प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिमला ग्रुप, महाविद्यालय और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
दिशा ठाकुर की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार एवं एनसीसी इकाई में खुशी का माहौल है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page