गरीबी और बीमारी से जूझ रहे रतन लाल शर्मा को मदद की दरकार, समाजसेवियों ने लगाई सहयोग की गुहार

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेरल के निवासी रतन लाल शर्मा पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर रतन लाल शर्मा पिछले काफी समय से उपचार करवा रहे हैं, लेकिन लगातार इलाज के चलते उन पर भारी कर्ज का बोझ बढ़ गया है। परिवार की स्थिति ऐसी है कि अब दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है।


समाजसेवी लेखराम कईथ ने जारी प्रेस नोट में बताया कि रतन लाल शर्मा लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनकी पत्नी भी अस्वस्थ हैं, जबकि उनका बेटा पेट में पत्थरी की समस्या के कारण इलाजरत है। परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है, जिसके चलते आर्थिक संकट लगातार गहराता जा रहा है।


उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान रतन लाल शर्मा पर लगभग 86 हजार रुपये का दवा का कर्ज हो चुका है। इससे पहले विधायक संजय अवस्थी ने मानवीय आधार पर 30 हजार रुपये की सहायता प्रदान की थी, जिसे दवाइयों के भुगतान में खर्च किया गया। इसके बावजूद अभी भी करीब हजारों रुपये का बकाया शेष है और उनके पास केवल दो दिन की दवाइयां बची हैं।


लेखराम कईथ ने कहा कि यदि समय रहते सहायता नहीं मिली तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों, समाजसेवियों और दानदाताओं से आग्रह किया है कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग कर इस जरूरतमंद परिवार की मदद करें।
कईथ ने कहा कि सहायता के इच्छुक लोग रतन लाल शर्मा से सीधे गूगल पे नंबर 8580756792 पर संपर्क कर आर्थिक सहयोग भेज सकते हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page