कुनिहार विकास खंड की पंचायतों को मिले नए जनप्रतिनिधि, पलोग पंचायत में लॉटरी से हुआ प्रधान का फैसला

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही विकास खंड कुनिहार की विभिन्न पंचायतों को नए प्रधान और उप प्रधान मिल गए हैं। सबसे अधिक चर्चा ग्राम पंचायत पलोग के प्रधान पद के चुनाव की रही, जहां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कांता देवी और आशा (अर्चना) पाठक को समान मत प्राप्त होने के बाद लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें कांता देवी को प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किया गया। वहीं वेद प्रकाश चौहान 61 मतों के अंतर से उप प्रधान निर्वाचित हुए।


ग्राम पंचायत बलेरा में बीना देवी 186 मतों से प्रधान पद पर विजयी घोषित हुईं, जबकि मस्त राम 59 मतों से उप प्रधान चुने गए। ग्राम पंचायत बनोह में तृप्ता देवी 489 मतों से प्रधान पद पर विजयी रहीं, जबकि हेमराज निर्विरोध उप प्रधान चुने गए।
ग्राम पंचायत बातल में उर्मिला शर्मा 71 मतों से प्रधान पद पर तथा देवराज शर्मा 487 मतों से उप प्रधान पद पर विजयी घोषित किए गए। ग्राम पंचायत दसेरन में तारा देवी 146 मतों से प्रधान तथा कुलदीप 96 मतों से उप प्रधान पद पर विजयी रहे।


ग्राम पंचायत घनागुघाट में आशा 235 मतों से प्रधान पद पर तथा हरिश कुमार 361 मतों से उप प्रधान पद पर विजयी घोषित किए गए। ग्राम पंचायत जघून में मान सिंह 221 मतों से प्रधान तथा बाबू राम 107 मतों से उप प्रधान चुने गए।
ग्राम पंचायत कोठी में अशोक कुमार 63 मतों से प्रधान पद पर तथा योगेन्द्र मोहन 55 मतों से उप प्रधान पद पर विजयी रहे। ग्राम पंचायत मांगल में प्रधान पद का मुकाबला बेहद करीबी रहा, जहां अर्मिला देवी मात्र 7 मतों से विजयी घोषित की गईं, जबकि प्यारे लाल 112 मतों से उप प्रधान बने।


ग्राम पंचायत मांगू में वीना देवी 178 मतों से प्रधान तथा राजेश पूरी 119 मतों से उप प्रधान पद पर विजयी रहे। ग्राम पंचायत नवगांव में तनु 50 मतों से प्रधान और कमलेश चंद 15 मतों से उप प्रधान पद पर निर्वाचित हुए।
ग्राम पंचायत पट्टा में राजेश कुमार 245 मतों से प्रधान तथा मनोज कुमार 263 मतों से उप प्रधान चुने गए। ग्राम पंचायत पलानिया में मीनाक्षी देवी 179 मतों से प्रधान तथा भूपेन्द्र कुमार 22 मतों से उप प्रधान पद पर विजयी रहे।


ग्राम पंचायत रौडी में मधुबाला 20 मतों से प्रधान तथा मदन लाल 76 मतों से उप प्रधान पद पर निर्वाचित हुए। ग्राम पंचायत समोग में सुरेन्द्र सिंह 52 मतों से प्रधान और हरी सिंह 119 मतों से उप प्रधान चुने गए।
ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ में हीरा सिंह 23 मतों से प्रधान पद पर विजयी रहे, जबकि भगत राम 414 मतों के बड़े अंतर से उप प्रधान निर्वाचित हुए। ग्राम पंचायत शहरोल में नर्वदा देवी 72 मतों से प्रधान तथा राम प्रकाश 99 मतों से उप प्रधान पद पर विजयी घोषित किए गए।


ग्राम पंचायत सूरजपुर में चन्द्र कला 222 मतों से प्रधान पद पर विजयी रहीं, जबकि संजीव कुमार 5 मतों से उप प्रधान चुने गए। ग्राम पंचायत टुईरू में प्रेम चंद 20 मतों से प्रधान तथा भूप सिंह 11 मतों से उप प्रधान पद पर निर्वाचित हुए।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page