राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांजू में डिप्टी डायरेक्टर क्वालिटी कंट्रोल का औचक निरीक्षण

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांजू में डिप्टी डायरेक्टर क्वालिटी कंट्रोल सोलन द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपनी टीम सहित विद्यालय के विभिन्न अभिलेखों, चार्जों एवं व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।


टीम ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन तथा अध्यापन कार्य का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।


डिप्टी डायरेक्टर क्वालिटी कंट्रोल ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों की सराहना करते हुए विद्यालय प्रशासन, अध्यापकों और विद्यार्थियों की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय में अनुशासन, स्वच्छता एवं शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page