ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा बीते कल घोषित जमा दो (12वीं) के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगल का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विज्ञान और वाणिज्य संकाय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा।

विज्ञान संकाय में शीतल कुमारी ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वाणिज्य संकाय में दामिनी 78 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल रही। वहीं कला संकाय का परिणाम 86.33 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसमें नाजिया ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार विद्यालय के परिणाम में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विशेष बात यह रही कि पाठशाला के सभी 26 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।





