मांजू स्कूल में वनाग्नि जागरूकता अभियान, छात्रों ने दिए पर्यावरण संरक्षण के संदेश

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांजू में वन विभाग की ओर से वनाग्नि जागरूकता अभियान एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वन रक्षक स्वाति शर्मा ने वन मित्र रितिका के साथ किया। इस दौरान विद्यालय के लगभग 77 विद्यार्थी व 12 अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जंगलों में लगने वाली आग (वनाग्नि) के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराना था।

इस अवसर पर वन रक्षक स्वाति शर्मा ने छात्रों को वनाग्नि के कारणों, उससे होने वाले नुकसान तथा रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी लापरवाहियां, जैसे जलती हुई माचिस या सिगरेट फेंकना, जंगलों में भीषण आग का कारण बन सकती हैं।


इस मौके पर विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग एवं स्लोगन (नारा लेखन) प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने सुंदर चित्रों के माध्यम से जंगलों की सुरक्षा और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया, जबकि स्लोगन प्रतियोगिता में प्रभावशाली नारों के जरिए लोगों को वनाग्नि से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page