39 वर्षों की सेवाओं के बाद अनिल गौतम सेवानिवृत्त, जल शक्ति विभाग ने दी सम्मानपूर्वक विदाई

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : जल शक्ति विभाग में 39 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद अनिल गौतम आज सेवा निवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभाग की ओर से उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।


इस दौरान उपस्थित अधिकारियों व सहकर्मियों ने अनिल गौतम के लंबे कार्यकाल को सराहते हुए कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ विभाग की सेवा की। उनका कार्यकाल विभाग के लिए प्रेरणादायक रहा है।


उन्होंने कर्मचारी संघों में भी सक्रिय भूमिका निभाई और विभिन्न पदों पर रहते हुए कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य किया।
इस मौके पर सहायक अभियंता विनय गौतम, हरचरण सिंह, भुवनेश्वर शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page