धुंदन स्कूल में तपेदिक उन्मूलन जागरूकता अभियान, छात्रों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में तपेदिक (टीबी) उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या मनोरमा कुमारी चड्ढा ने की।


प्रार्थना सभा के दौरान एनएसएस स्वयंसेवी पूर्णिमा और जानहवी ने तपेदिक रोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी एक जीवाणु संक्रमण से होने वाली बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है। यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहती है या खांसी के साथ खून अथवा बलगम आता है, तो तुरंत जांच करवानी चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया कि यह रोग संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से हवा के माध्यम से फैलता है, इसलिए सावधानी और समय पर जांच बेहद जरूरी है।


प्रधानाचार्या मनोरमा कुमारी चड्ढा ने अपने संबोधन में कहा कि क्षय रोग पूरी तरह से इलाज योग्य है और इसका उपचार 6 से 9 महीनों तक चलता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “जानकारी ही असली इलाज है” और सभी को इस बीमारी के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page