ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। राज्य पेंशनर कल्याण संगठन की अर्की इकाई की बैठक अध्यक्ष कृष्ण सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें पेंशनरों ने सरकार के प्रति गहरा रोष प्रकट किया।


बैठक की जानकारी देते हुए महासचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को संशोधित लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और कम्युटेशन का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। इस पर नाराजगी जताते हुए सदस्यों ने अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है।


इसके अलावा डीए की लंबित किश्तों के भुगतान में भी सरकार द्वारा लगातार टाल-मटोल किए जाने का आरोप लगाया गया। पेंशनरों ने कहा कि लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
बैठक में सरकार के प्रति गहरा असंतोष जताते हुए शीघ्र भुगतान की मांग उठाई गई। इस अवसर पर गोविंद राम वर्मा, विजाराम ठाकुर, लेखराम ठाकुर, धनीराम सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page