बातल में पूर्व सैनिकों ने मनाया जैक राइफल रेजिमेंट का स्थापना दिवस, वीरता के इतिहास को किया नमन

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल की ग्राम पंचायत बातल स्थित सामुदायिक सैनिक भवन में पूर्व सैनिकों द्वारा जैक राइफल रेजिमेंट का स्थापना दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ऑनरेरी कैप्टन दिलाराम ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि हवलदार दयाराम और हवलदार लाल चंद विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रेजिमेंट के प्रधान पूर्व सैनिक बलवंत सिंह ठाकुर ने बताया कि इस आयोजन में 135 पूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया गया था।

कार्यक्रम का शुभारंभ रेजिमेंट के ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।


इस दौरान वक्ताओं ने जैक राइफल रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह रेजिमेंट भारतीय सेना की सबसे पुरानी और वीर रेजिमेंट्स में से एक है, जिसकी स्थापना 18वीं शताब्दी में हुई थी। इस रेजिमेंट ने देश के विभिन्न युद्धों और अभियानों में अदम्य साहस और बलिदान का परिचय दिया है। कारगिल युद्ध सहित कई महत्वपूर्ण अभियानों में इसके जवानों ने अपनी वीरता से देश का नाम रोशन किया है।

रेजिमेंट की वीरांगनाओं के योगदान को भी विशेष रूप से याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं के लिए म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता और पूर्व सैनिकों के लिए मटका फोड़ प्रतियोगिता शामिल रही।
कार्यक्रम के अंत में लीग के प्रधान ऑनरेरी कैप्टन पदमदेव ठाकुर ने सफल आयोजन के लिए पूर्व सैनिक बलवंत सिंह ठाकुर और उनकी टीम को बधाई दी। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और सम्मान का माहौल बना रहा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page