अर्की–चम्यावल सड़क PWD को हस्तांतरित, विधायक संजय अवस्थी के माध्यम से 56 लाख स्वीकृत

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– करीब 20 वर्ष पूर्व निर्मित अर्की–चम्यावल सड़क मार्ग को लोक निर्माण विभाग के नाम हस्तांतरित कर दिया गया है। यह जानकारी चम्यावल पंचायत की पूर्व प्रधान उर्मिला ठाकुर ने दी।


उन्होंने बताया कि लगभग साढ़े पांच किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए विधायक संजय अवस्थी के माध्यम से करीब 56 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसमें से लगभग 20 लाख रुपये के कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा शीघ्र टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


उर्मिला ठाकुर ने बताया कि सड़क के लिए आवश्यक एनओसी सभी ग्रामीणों द्वारा प्रदान कर दी गई है। इस कार्य में स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों तथा पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग रहा।
उन्होंने समस्त पंचायत की ओर से विधायक संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया। साथ ही एनओसी प्रदान करने वाले सभी ग्रामीणों का धन्यवाद किया। उर्मिला ठाकुर ने इस कार्य में सहयोग के लिए पूर्व उप प्रधान सीडी पंवर , वार्ड सदस्यों तथा समस्त ग्रामीणों का भी आभार प्रकट किया है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page