अर्की के डुमैहर स्कूल के डीपीई राज कुमार पाल को राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में सम्मान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया क्षेत्र का मान

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  उपमंडल अर्की के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में कार्यरत डीपीई राज कुमार पाल को राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप भरेड़ी (हमीरपुर) में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अमेरिका में स्पेशल ओलंपिक्स भारत की बास्केटबॉल टीम के मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए प्रदान किया गया।


कार्यक्रम में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने राज कुमार पाल को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अर्की जैसे क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करना गर्व की बात है और यह युवाओं के लिए प्रेरणा है।


राज कुमार पाल वर्तमान में डुमैहर स्कूल में बतौर डीपीई अपनी सेवाएं दे रहे हैं और खेलों के माध्यम से छात्रों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।


इस अवसर पर राज कुमार पाल ने विधायक सुरेश कुमार, सुरेश रनौत, संजय ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, राज कुमार राणा, जिला बास्केटबॉल संघ हमीरपुर तथा हिमाचल बास्केटबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page