दधोगी मैदान में अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न, कोहबाग बनी विजेता

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- दधोगी खेल मैदान में तीन दिवसीय अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन युवा प्योठा एवं दधोगी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया


प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला प्योठा और कोहबाग टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें कोहबाग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की।


समापन समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी ओर से भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया।


मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी सफल बना दिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page