राजपरिवार अर्की ने कुलदेवी बनिया देवी के दरबार में टेका माथा, पांचवें नवरात्र पर उमड़े श्रद्धालु

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – चैत्र नवरात्रों के अवसर पर अर्की उपमंडल के प्रसिद्ध माता बनिया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पांचवें नवरात्र पर मां दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई और दिनभर मंदिर में भक्तिमय माहौल बना रहा।


इस अवसर पर अर्की राजपरिवार से कुंवर नागेंद्र सिंह, उनकी धर्मपत्नी, पुत्र राहुल सिंह तथा पुत्रवधू मयूराक्षी सिंह ने भी माता के दरबार में माथा टेका। उन्होंने क्षेत्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।


मंदिर कमेटी के सदस्य मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि माता बनिया देवी एक ऐतिहासिक व रमणीक स्थल है, जो घने पेड़ों के बीच स्थित है। उन्होंने कहा कि माता बनिया देवी बाघल रियासत के राजाओं की कुलदेवी हैं और श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। यहां हर वर्ष मेलों का आयोजन भी होता है तथा हिमाचल सहित बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।


इस दौरान मधु ठाकुर, कमल गौतम, अनिता भार्गव, निशा, राकेश, पवन और जयप्रकाश सहित अन्य सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने मंदिर परिसर में भजन-संकीर्तन प्रस्तुत किया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।


श्रद्धालुओं ने बताया कि वे हर वर्ष नवरात्रों में माता बनिया देवी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उनका कहना था कि माता रानी के प्रति उनकी गहरी आस्था है और मंदिर में आकर उन्हें शांति व सुकून मिलता है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page