नगर पंचायत अर्की ने प्रदेश में लहराया परचम, 75 में से 61.5 अंक लेकर बनी नंबर-वन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : स्वच्छता और बेहतर शहरी प्रबंधन के क्षेत्र में अर्की नगर पंचायत ने प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में जारी मूल्यांकन रिपोर्ट में अर्की नगर पंचायत ने 75 में से 61.5 अंक हासिल कर पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।


इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए सचिव अभिनव शर्मा और पूर्व अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि यह सफलता अर्की की जनता, नगर पंचायत कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद सुनियोजित कार्यप्रणाली, जनसहभागिता और प्रशासनिक प्रतिबद्धता के बल पर अर्की नगर पंचायत ने यह मुकाम हासिल किया है।


उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के दौरान स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, नागरिक सुविधाओं और जागरूकता अभियानों जैसे विभिन्न मानकों पर नगर पंचायत के कार्यों को सराहा गया। नगर पंचायत द्वारा समय-समय पर चलाए गए सफाई अभियान, घर-घर कचरा संग्रहण और नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के प्रयासों का ही यह सकारात्मक परिणाम है।


सचिव अभिनव शर्मा और पूर्व अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत ने स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने के लिए निरंतर कार्य किया, जिसमें स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अर्की को स्वच्छ, सुंदर और सुविधासंपन्न बनाए रखने के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, ताकि यह क्षेत्र प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना सके।


इस उपलब्धि के बाद अर्की क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी नगर पंचायत के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में भी अर्की विकास और स्वच्छता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page