शिमला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘बेटियां स्माइल अवार्ड’ समारोह, जीत ठाकुर सहित 550 महिलाओं को किया सम्मानित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-राजधानी शिमला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी समरहिल में राष्ट्रीय संस्था हिमाचल एकता मंच द्वारा ‘बेटियां स्माइल अवार्ड शो’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों से आई महिलाओं और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया।


कार्यक्रम में बेटियां फाउंडेशन के हिमाचल चेयरमैन चन्दरमणी मानिक शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि लाइट ऑफ नेशन के एमडी प्रांजल जैन डायमंड गेस्ट के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष वंदना शर्मा, प्रीति श्रीवास्तव राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर, गीता सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।


समारोह में बॉलीवुड पंजाबी सिंगर आर.बी. सिंह, हिमाचली स्टार गायक विक्की राजटा और “रोहडू जाना मेरी आमिये” फेम प्रीतम चंद सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल हुए। हिमाचल एकता मंच के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष दीप लाल भारद्वाज व एमडी प्रांजल जैन का कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रदेशभर से आई करीब 550 महिलाओं को ‘बेटियां स्माइल अवार्ड’ देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों को भी हिमाचली टोपी, मफलर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


इसी दौरान गांव मन्दया, डाकघर ओखरू, तहसील धामी, जिला शिमला के निवासी तथा हिमाचल एकता मंच के प्रदेश कार्यक्रम प्रमुख जीत ठाकुर को हिमाचल में उत्कृष्ट कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ‘बेटियां स्माइल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हिमाचल के अलावा जम्मू, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से भी अतिथि पहुंचे। सभी ने हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और हिमाचल एकता मंच द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनके माध्यम से हिमाचली संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में कामिनी शर्मा जिला अध्यक्ष शिमला, मधु ठाकुर जिला अध्यक्ष सोलन, गरिमा जिला अध्यक्ष बिलासपुर तथा सुशीला नेगी प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग कंडाघाट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page