मलावण स्कूल के छात्र पीयूष कुमार ने हासिल की दोहरी सफलता

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  राजकीय माध्यमिक पाठशाला मलावण के मेधावी छात्र पीयूष कुमार ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर दोहरी उपलब्धि हासिल कर विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।  उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की एनएमएमएस (नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप) परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।


इस उपलब्धि के तहत पीयूष कुमार को अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग मिलेगा। एक छोटे से ग्रामीण विद्यालय के छात्र द्वारा राष्ट्रीय स्तर की यह उपलब्धि हासिल करना विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।


गौरतलब है कि हाल ही में पीयूष कुमार का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए भी हुआ है। इस योजना के तहत उन्हें विज्ञान मॉडल तैयार करने के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार पीयूष कुमार ने कम समय में दो महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
पीयूष कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों और माता-पिता को दिया है। विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने पीयूष की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page